भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (22:54 IST)
ढाका। भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

श्रीलंका अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 31 रन से हराकर न केवल अपनी सीनियर टीम की अफगानिस्तान के हाथों एशिया कप में मिली हार का बदला चुकाया बल्कि फाइनल में भी स्थान बना लिया। भारत की अंडर-19 टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश को पहले सेमीफाइनल में मात्र 2 रन से हराया था।
 
 
श्रीलंका ने नुवानिदू फर्नांडो के 129 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बनाए गए 111 रन की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए जबकि इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। ओपनर रहमतुल्लाह ने 46 और इजाज अहमद ने 37 रन बनाए। श्रीलंका के लिए शशिका दुलशान ने 24 रन पर 4 विकेट लिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख