भारत ने अंडर 19 युवा टेस्ट में श्रीलंका को पारी से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (23:11 IST)
कोलंबो। मोहित जांगड़ा (72 रनों पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 टीम को पहले युवा टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को पारी और 21 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
 
भारत ने पहली पारी में 589 रन का विशाल स्कोर बनाया था। पहली पारी में भारत से 345 रनों से पिछड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम ने गुरुवार को 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे और अंतिम दिन उसकी दूसरी पारी 95.2 ओवरों में 324 रनों पर समाप्त हुई। श्रीलंका की दूसरी पारी में निशान मदुष्का के 104 रनों के बाद नुवानीदू फर्नांडो ने 78, संदुन मेंडिस ने 37 और पासिंदु सूरियाबंडारा ने 36 रन बनाए।
 
जांगड़ा ने 18 ओवरों में 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जबकि आयुष बदौनी को 57 रनों पर 2 विकेट मिले। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी 1 विकेट हासिल किया। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख