भारत ने अंडर-19 विश्व कप में श्रीलंका को 90 रन से हराया

Webdunia
सोमवार, 20 जनवरी 2020 (11:04 IST)
ब्लोमफोंटेन। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गत चैम्पियन भारत ने रविवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका को 90 रन से शिकस्त दी। 
 
भारत ने हरफनमौला खेला का शानदार नमूना दिखाते हुए पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 4 विकेट पर 297 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 45.2 ओवर में 207 रन पर समेट दिया। स्पिन गेंदबाजों सिद्देश वीर और रवि विश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। 
 
भारत के लिए गर्ग ने 72 गेंद में 2 चौके की मदद से 56 रन बनाए जबकि जायसवाल ने 74 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जुरेल थोड़े आक्रामक रहे जिन्होंने 48 गेद की नाबाद पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। 
 
मैन ऑफ द मैच सिद्धेश ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की टीम के स्कोर को 297 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंद में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। 
 
श्रीलंका अंडर-19 की ओर से अशियान डेनियल, कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशांका और अम्शी डि सिल्वा ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के लिए कप्तान निपुन धनंजय परेरा ने 50 और रविन्दु रसांथा ने 49 रन बनाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख