भारतीय कप्तान कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (19:40 IST)
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की सोमवार को जारी नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए लेकिन लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बकरार हैं। 
 
कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की 2-1 की जीत के दौरान 2 अर्द्धशतक की मदद से 136 रन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन कुल 687 अंक के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
पिंडली की चोट से उबर रहे रोहित बल्लेबाजी रैंकिंग में 662 अंक के साथ 11वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। आजम के 879 अंक हैं। 
 
राहुल 823 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। गेंदबाजी सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन जैकसन के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। 
 
दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी 9वें स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह 8वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेहलुकवायो को पछाड़कर 6ठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
 
सीरीज में 5 विकेट चटकाने वाले और दूसरे मैच में निर्णायक अंतिम ओवर फेंककर इंग्लैंड की 2 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले टॉम कुरेन 28 स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 30 में शामिल हो गए हैं। 
 
बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक 10 स्थान के फायदे से 16वें जबकि उनके सलामी जोड़ीदार तेम्बा बावुमा 127 स्थान की लंबी छलांग के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बावुमा ने 3 पारियों में 153.75 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए। 

गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में क्रमश: राशिद खान और मोहम्मद नबी शीर्ष पर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख