महिला टी20 क्रिकेट में भारत का दूसरा न्यूनतम स्कोर, अंतिम मैच में मिली करारी हार

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (23:20 IST)
सूरत। सलामी बल्लेबाज लीजेले ली और कप्तान सुने लूस की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को छठे और आखिरी मैच में टी20 क्रिकेट के उसके दूसरे न्यूनतम स्कोर 70 रन पर समेटकर 105 रन से हरा दिया। हालांकि भारतीय महिला टीम ने 6 मैचों की यह श्रृंखला भारत ने 3-1 से जीती।
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 17.3 ओवर में 70 रन पर आउट हो गई, जो टी20 क्रिकेट में उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। 
रनों के अंतर से हिसाब से यह किसी भी टीम की भारत के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत रही। दक्षिण अफ्रीका के लिये ली ने 47 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए जबकि लूस ने 56 गेंद में सात चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
 
भारत के लिए सिर्फ वेदा कृष्णामूर्ति (26) और अरुंधति रेड्डी (22) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। अपना 100वां टी20 मैच खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन ही बना सकी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख