IPL-13 नीलामी में 10 करोड़ में बिके मैक्सवेल ने खेली 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटक पारी

Webdunia
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (19:23 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 10.75 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद शुक्रवार को बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए 39 गेंद में 83 रन की विस्फोटकीय पारी खेली। 
 
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए ब्रेक लेकर वापसी करने के बाद मैक्सवेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें टी20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्यों माना जाता है। उन्होंने पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के जमाए। 
 
उन्होंने साथ ही अपने सबसे तेज अर्द्धशतक (23 गेंद) की बराबरी की। उनकी पारी से उनकी टीम ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्विटर पर मैक्सवेल की पारी की प्रशंसा की जो 3 साल के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बिग शो’ ने ‘बिग शो’ दिखाया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी खतरनाक फॉर्म में हैं जिन्होंने बीबीएल में महज 39 गेंद में 83 रन बनाए। मैक्सवेल 2014 से 2017 तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। पिछले साल उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख