Hanuman Chalisa

जयदेव उनादकट ने झटके 6 विकेट, सौराष्ट्र पहली पारी में बढ़त लेने के करीब

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (20:31 IST)
राजकोट। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (56 रन देकर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी से सौराष्ट्र ने विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां पहली पारी में बढ़त हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। 
 
 
विदर्भ ने सौराष्ट्र के पहली पारी के 356 रन के जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 280 रन बनाए हैं। वह अभी सौराष्ट्र से 76 रन पीछे है जबकि उसका केवल एक विकेट बचा है। 
 
विदर्भ के अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर (98) केवल दो रन से लगातार तीसरे शतक से चूक गए। उनादकट ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लेकर सौराष्ट्र को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। जाफर के अलावा मोहित काले (66) ने भी अर्धशतक जमाया।
 
सौराष्ट्र अगर पहली पारी में बढ़त हासिल करता है और यह मैच ड्रॉ छूटता है तो उसे तीन अंक मिल जाएंगे, जिससे उसकी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। सौराष्ट्र के अभी 26 जबकि विदर्भ के 28 अंक हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख