Hanuman Chalisa

कप्तान जो रूट के शतक से इंग्लैंड की वापसी, अब 278 रनों की बढ़त

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (23:41 IST)
पल्लेकेल। कप्तान जो रूट (124) के शानदार शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में 9 विकेटों पर 324 रन बना लिए हैं।
 
 
इंग्लैंड के पास अब 278 रनों की बढ़त है और उसका 1 विकेट बाकी है। 27 वर्षीय रूट ने अपने करियर का 15वां शतक बनाया और अपनी टीम को संभाला। रूट ने 146 गेंदों पर 124 रन में 10 चौके और 2 छक्के लगाए। रोरी बर्न्स ने 66 गेंदों में 7 चौकों के साथ 59 रन बनाए जबकि स्टम्प्स के समय विकेटकीपर बेन फोक्स 102 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर थे।
 
बेन फोक्स ने पिछले मैच में अपने पदार्पण मैच में शतक बनाया था। रूट और फोक्स ने 7वें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संकट से बाहर निकाला। इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट 219 रनों पर गंवा दिए थे।
 
श्रीलंका की ओर से ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 23 ओवरों में 106 रन देकर 6 विकेट लिए और श्रीलंका की सीरीज में बराबरी हासिल करने की उम्मीदों को कायम रखा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख