Hanuman Chalisa

नई गेंद से किया कमाल, जानिए क्या है खलील अहमद की सफलता का राज

Webdunia
बुधवार, 7 नवंबर 2018 (14:30 IST)
लखनऊ। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में नई गेंद संभालने वाले युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारियां पसंद है और दबाव में उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं होता। खलील ने शाइ होप और शिमरोन हेटमेयर के रूप में दो शुरुआती विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया। 
 
उन्होंने कहा, 'मुझ पर ज्यादा जिम्मेदारी थी क्योंकि मैं नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे जिम्मेदारियां पसंद है। जब मैं छोटा था तब हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखता था। अब मेरा सपना पूरा हो गया है। अगर मैं दबाव लूंगा तो अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकूंगा।' 
 
उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य भारत के लिए अच्छा खेलना है जिसके लिए मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाना होगा। मुझे अपनी क्षमता पर यकीन है। यदि आप खेल का मजा लेते हैं तो अच्छे प्रदर्शन की भूख बढ़ती जाती है। 
 
खलील ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभव को दिया। उन्होंने कहा, 'आईपीएल में खेलने से काफी अनुभव मिलता है। आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करने होते।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख