कप्तानी हमेशा नतीजों से नहीं आंकी जा सकती, विलियम्सन का बचाव किया कोहली ने

Webdunia
गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (12:21 IST)
ऑकलैंड। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का बचाव करते हुए कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन करने पर सवाल हमेशा उठते हैं लेकिन कप्तान का आकलन हमेशा नतीजों के आधार पर नहीं किया जा सकता।
ALSO READ: फिंच का बड़ा बयान, विराट कोहली ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर, रोहित भी 'धुरंधर'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार के बाद विलियम्सन की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड को उस श्रृंखला में 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी। ब्रैंडन मैक्कुलम ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि अब उन्हें कप्तानी में मजा नहीं आ रहा और उन्हें कम से कम टी-20 प्रारूप में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
 
विलियम्सन ने खुद कहा है कि वे नए कप्तान के लिए पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा टीम हित में विश्वास रखता हूं। यदि ऐसा लगता है कि नया कप्तान टीम के लिए अच्छा होगा तो मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं।
 
तीनों प्रारूपों में भारत के कप्तान कोहली ने कहा कि कई बार लोग टीम की विफलता का ठीकरा तुरंत कप्तान पर फोड़ देते हैं और इस तरह की बातें अक्सर होती है, जब भी टीम खराब प्रदर्शन कर रही होती है। यह तीनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी का हिस्सा है। मैं अपना फोकस इसी पर रखता हूं कि टीम के लिए क्या कर सकता हूं और उसे कैसे आगे ले जा सकता हूं?
 
उन्होंने पहले टी-20 मैच से पूर्व कहा कि मुझे नहीं लगता कि कप्तानी का आकलन हमेशा नतीजों से किया जा सकता है। आप टीम को कैसे एकजुट करते हैं और कैसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा सकते हैं? मेरा मानना है कि केन यह काम बखूबी कर रहा है।
 
कोहली ने कहा कि टीम में उसका सम्मान है और उसे साथी खिलाड़ियों का भरोसा हासिल है। वह काफी चतुर क्रिकेटर है। टीम खराब खेलती है तो यह सामूहिक नाकामी है, कप्तान अकेले की नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख