Hanuman Chalisa

भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद भविष्य पर फैसला लूंगा : मलिंगा

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (12:03 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा है कि वे भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य पर फैसला लेंगे और प्रदर्शन खराब होते ही वे संन्यास का ऐलान कर देंगे। मलिंगा ने गुरुवार को चौथे मैच में विराट कोहली के रूप में 300वां वनडे विकेट लिया। भारत ने यह मैच 168 रनों से जीतकर श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बना ली।
 
मलिंगा ने कहा कि मैं पैर की चोट के कारण 19 महीने बाद खेल रहा हूं। जिम्बाब्वे और भारत के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा नहीं खेल सका। मुझे देखना होगा कि इस श्रृंखला के बाद क्या स्थिति है? यदि मैं टीम के लिए मैच नहीं जीत पाता हूं तो खेलते रहने की कोई जरूरत नहीं है। देखना है कि उन 19 महीने की भरपाई करके फिर पुराना फॉर्म हासिल कर पाता हूं या नहीं?
 
उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी ने श्रीलंका से मैच छीन लिया। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट बेहतरीन खेले। हम लगातार अच्छी लाइन और लैंग्थ से गेंद नहीं डाल सके। इस तरह की विकेट पर लैंग्थ बहुत अहम है और उस पर अधिक फोकस करना होगा। विराट ने पहले 30-40 रन बहुत तेजी से बनाए।
 
उन्होंने एक बार फिर बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा कि हमने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। हमारे पास एंजेलो मैथ्यूज के रूप में एकमात्र अनुभवी बल्लेबाज था। दूसरे युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें समय लगेगा। वे अभी सीख रहे हैं और स्वाभाविक खेल दिखाने का आत्मविश्वास उनमें नहीं है। वे रन बनाने की कोशिश में हैं और स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पा रहे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख