Hanuman Chalisa

लोकेश राहुल ने कहा, मुझे क्रीज पर टिककर खेलने की जरूरत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 25 अगस्त 2019 (19:43 IST)
एंटीगा। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि उन्हें क्रीज पर टिककर धैर्य रखकर खेलने की जरूरत है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 38 रन बनाए लेकिन वे अर्द्धशतक या शतक बनाने में नाकाम रहे।
 
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद राहुल ने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश हूं तथा मुझे बस क्रीज पर टिककर धैर्य रखकर बल्लेबाजी करनी है। मैं 35 या 45 रन ही बना रहा हूं। मैं दोनों पारियों में काफी सकारात्मक भी महसूस कर रहा था तथा मैंने सधी हुई बल्लेबाजी की।
 
मैं इससे सीख लेते हुए अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करूंगा। अगर मैं धैर्य रखकर खेलूंगा और अपनी पारी को लगातार बेहतरीन तरीके से खेलूंगा, जैसा कि मैं शुरुआत के 60-70 गेंदों में करता हूं तो यह टीम और मेरे दोनों के लिए काफी अच्छा रहेगा।
 
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी शुरुआत की लेकिन अपनी पारी को आगे बढ़ाने में वे नाकाम रहे। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में राहुल सेट बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए थे।
 
उन्होंने कहा कि 60 रन के स्कोर पर 3 विकेट सही नहीं थे और पारी लड़खड़ा गई थी। टीम के 2 विकेट जल्द ही गिर गए। मयंक ने अपना विकेट बहुत पहले ही गंवा दिया। ऐसे में रहाणे और विराट कोहली ने बेहतरीन साझेदारी कर पारी को संभाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख