महेला जयवर्धने फिर मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच नियुक्त

WD Sports Desk
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (16:55 IST)
Mahela Jayawardene Mumbai Indians Coach : पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
 
जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ इसी भूमिका में जुड़े हुए थे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता था।
 
जयवर्धने इस तरह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर (Mark Boucher) की जगह लेंगे जो दो साल तक मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच थे।

<

MI won IPL 2017.
MI won IPL 2019.
MI won IPL 2020.

Under MAHELA JAYAWARDENE, Mumbai Indians won 3 IPL -- now after 3 years, he is back to revamp the MI setup & get back the glory days  pic.twitter.com/LaW5TxiLVZ

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 13, 2024 >
मुंबई इंडियंस ने 2023 चरण में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया लेकिन इस साल उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसमें टीम 14 मैच में से केवल चार में ही जीत दर्ज कर पाई।

ALSO READ: टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारत ए के कप्तान होंगे तिलक वर्मा
जयवर्धने ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस परिवार में मेरी यात्रा हमेशा विकास करने की रही है। 2017 में ध्यान सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ग्रुप बनाने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘अब वापसी में उसी भूमिका में मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का मौका एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ’’ (भाषा) 


<

Mumbai Indians Welcome back Mahela Jayawardene as Head Coach

Read more on Mahela’s return as our head coach: https://t.co/QzwnonZJVu#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @MahelaJay pic.twitter.com/fq6AZWjUOL

— Mumbai Indians (@mipaltan) October 13, 2024 >

ALSO READ: इस खिलाड़ी के दनादन शतक भी तोड़ नहीं पा रहे हैं रोहित-गौतम की नींद
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारत ए के कप्तान होंगे तिलक वर्मा

बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में करेंगे कप्तानी, लंबे समय बाद हुई वापसी

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ, छोड़ेगे सलामी बल्लेबाजी

P V सिंधू, लक्ष्य सेन की नजरें डेनमार्क ओपन में खोया फॉर्म हासिल करने पर

BGT समेत पूरे WTC सत्र से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर (Video)

अगला लेख