महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 'माही' यह करेंगे

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (21:56 IST)
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने बचपन के अपने सपने को साझा करते हुए कहा कि वे चित्रकार बनना चाहते थे और क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वे अपने इस शौक को पूरा करना चाहेंगे जिससे इस दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास लेने को लेकर कयास लगने लगे हैं।
 
आईसीसी विश्व कप के बाद संन्यास लेने की संभावना की चर्चा के बीच धोनी ने अपनी कुछ पेंटिंग्स की प्रदर्शनी करते हुए एक वीडियो में कहा कि मैं आप सभी से एक गोपनीय बात साझा करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था। मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है और इसलिए मैंने फैसला किया है कि अब समय वह करने का आ गया है, जो मैं करना चाहता था और इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग्स बनाई हैं।
 
भारत की टी-20 और वनडे विश्व कप विजेता टीमों के कप्तान रहे 37 वर्षीय धोनी क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ ब्रिटेन जाने के लिए तैयार हैं। यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है। उनकी पहली पेंटिंग प्राकृतिक दृश्य की है। दूसरी पेंटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह ऐसा है, जैसा भविष्य में परिवहन का साधन हो सकते हैं।
 
धोनी ने तीसरी पेंटिंग को अपनी पसंदीदा बताते कहा कि यह उनकी प्रतिकृति है जिसमें वे इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने कहा कि वे जल्द ही अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाएंगे और उन्होंने इस संबंध में अपने प्रशंसकों से सुझाव और सलाह मांगी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख