क्रिकेट जगत ने की धोनी की जमकर प्रशंसा...

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (20:43 IST)
नई दिल्ली। माइकल क्लार्क से लेकर रोहित शर्मा तक दुनियाभर के क्रिकेटरों ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की है जिन्होंने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।
भारत को दो विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाने वाले धोनी ने बुधवार को कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क ने ट्विटर पर लिखा, एमएस धोनी भारत के सफलतम कप्तानों में से एक के रूप में विदा हुए हैं। वे महान हैं और अभी भी भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते हैं। 
 
उन्होंने कहा, अब विराट कोहली के तीनों प्रारूपों में कप्तान बनने का समय आ गया है। वे सुपर स्टार हैं और चुनौती के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा, धोनी सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक हैं। बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन के लिए  बधाई। 
 
पाकिस्तान के करिश्माई हरफनमौला शाहिद अफरीदी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, भारतीय टीम को बनाने में धोनी का बड़ा योगदान है। महान कप्तान और दुनियाभर के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत। 
 
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने भी धोनी की तारीफ की। रहाणे ने लिखा, धन्यवाद धोनी भाई। आपकी कप्तानी में बहुत कुछ सीखा। मेरे पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान, धन्यवाद। उन्‍होंने लिखा, आपने टीम को लक्ष्य के प्रति हमेशा एकाग्र रखा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी। 
 
रोहित शर्मा ने लिखा, धोनी ने मेरे समेत कई क्रिकेटरों के करियर में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मुझसे पारी की शुरुआत कराई। आपकी कमी खलेगी। सुरेश रैना ने लिखा, भारत के सबसे सफल कप्तान जिन्होंने अपने सपने को हकीकत में बदला। कइयों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। सलाम। 
 
भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा, एक कप्तान के तौर पर आपकी उपलब्धियां बेहतरीन और अतुल्य हैं। आपने काफी ऊंचे मानदंड कायम किए हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, एमएस धोनी को सलाम। नौ साल तक भारत की कप्तानी करके ऐसे असाधारण नतीजे आपने दिए। भारतीय टीम खुशकिस्मत रही कि आपके जैसा कप्तान मिला। 
 
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा, बतौर कप्तान धोनी की उपलब्धियां गिनाने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। शानदार प्रदर्शन। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत ने कहा, अच्छे कप्तान की निशानी यही होती है कि उसे पता है कि कब विदा लेना है। धोनी आप प्रेरणास्रोत हो। तमाम मनोरंजन के लिए धन्यवाद। 
 
धोनी पर बनी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कहा, आपके जैसा कोई नहीं। आप लाखों मुस्कुराहटों का सबब हो। सलाम मेरे कप्तान। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की हार के साथ मकाऊ ओपन में भारत का अभियान समाप्त

त्रीशा-गायत्री की जोड़ी मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में हारी

AITA अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश संघों ने अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया

ICC बैठकों में BCCI प्रतिनिधि चुनना AGM का मुख्य एजेंडा

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बारिश ने धोया

अगला लेख