धोनी के जन्मदिन पर अन्य क्रिकेट दिग्गजों ने भी दी शुभकामनाएं

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (18:39 IST)
कार्डिफ। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 37वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार को बेटी जीवा ने गाना गाकर याद दिलाई कि 'उनकी उम्र बढ़ रही है।'
 
 
उम्र के इस पड़ाव पर भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहे धोनी इन दिनों सफेद दाढ़ी में दिख रहे हैं। बेटी ने कहा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा, आपकी उम्र बढ़ रही है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो डाला है जिसमें जीवा, धोनी की पत्नी साक्षी, टीम के कप्तान विराट कोहली इस दिग्गज खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं।
 
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के दूसरे मैच में मिली हार के कारण धोनी के लिए जन्मदिन का जश्न मनाने का आदर्श समय नहीं है। धोनी हालांकि हमेशा से ऐसे ही रहे हैं शांत और साधारण। टीम के मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मैच खत्म होने के बाद 'कैप्टन कूल' ने पत्नी, बेटी और टीम के सदस्यों के साथ केक काटा, जहां बॉलीवुड अदाकारा और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।
 
कोहली ने कहा कि इस उम्र में आप हमेशा की तरह फिट और फुर्तीले हैं। आपको खेल का लुत्फ उठाते और मुस्कुराते देखना शानदार है। आपके साथ खेलना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। हमने आपकी कप्तानी में खेलना शुरू किया, मुझे पता है कि हम एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं। मेरी ओर से आपको शुभकामनाएं और सकारात्मक ऊर्जा।
 
जन्मदिन की पूर्व संध्या पर धोनी 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय बने। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, धोनी और 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर आपको बहुत बधाई। आप अपने आस-पास के लोगों को खुशी देना जारी रखें।
 
स्टंपिंग से बचने की कोशिश में पैर फैलाए धोनी की एक तस्वीर साझा करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया कि जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जीवन पैर की इस खिंचाव से भी ज्यादा लंबा हो और आपको अपने स्टंपिंग की तेजी से भी तेज खुशियां मिले। 'ओम फिनिशाय नम:'।
 
सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि इस दिन भारत को एक वरदान मिला था, जब धोनी की तरह एक दिग्गज पैदा हुआ था। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको जन्मदिन की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप इसी तरह लोगों को मनोरंजन, प्रेरणा और खुशी प्रदान करते रहें।
 
धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम को 2007 आईसीसी टी-20 विश्व कप, 2011 आईसीसी विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

मैंने मना किया था रिकॉर्ड करने को... निजी वीडियो चलाने पर स्टारस्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा

मुझे किसी के अनुमोदन या आश्वासन की जरूरत नहीं है: कोहली

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

गत विजेता चेन्नई 27 रनों से हारकर हुई बाहर, बैंगलुरु के खिलाफ फिनिश नहीं कर पाए माही

अगला लेख