Hanuman Chalisa

कोहली के बाद सहायक कोच बांगड़ ने भी किया धोनी का बचाव

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (22:44 IST)
लीड्स। भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने आलोचकों के कोपभाजन बने महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि लगातार विकेट गिरने से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। पूर्व कप्तान धोनी को लॉर्ड्स पर धीमी पारी के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने 59 गेंदों में 37 रन बनाए लेकिन कप्तान विराट कोहली और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनका बचाव किया था।
 
 
बांगड़ ने कहा कि हमारे पास 8वें, 9वें या 10वें नंबर पर बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। कुछ विकेट गिरने पर खुलकर खेलना मुश्किल हो जाता है। इंग्लैंड के गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए जिन्होंने हमें बांधे रखा और इसी वजह से रन नहीं बन रहे थे। तीसरा और निर्णायक वनडे मंगलवार को हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
 
बांगड़ ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे थे कि कोई उनके साथ टिककर खेलेगा और हम उम्मीद कर रहे थे कि वे 40वें ओवर तक खेलेंगे। हर बार जब वे आक्रामक होने की कोशिश करते तो दूसरे छोर से विकेट गिर जाता। पहले रैना, फिर हार्दिक और उसके बाद कोई बल्लेबाज बचा ही नहीं।
उन्होंने कहा कि हमारे मध्यक्रम को ज्यादा बल्लेबाजी की जरूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि शीर्षक्रम ही काफी रन बना लेता है। उनमें से सभी खेल के हर प्रारूप में नहीं खेलते हैं, तो कई बार सीधे मैच में उतरना होता है। केएल राहुल दूसरे वनडे में नाकाम रहे और भारत मध्यक्रम में बदलाव पर सोच सकता है।
 
बांगड़ ने कहा कि मध्यक्रम में एक खब्बू बल्लेबाज चाहिए। यही वजह है कि कार्तिक पर रैना को तरजीह दी गई। टी-20 में भी केएल ने तीसरे और विराट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। विराट ने पिछली श्रृंखला में तीसरे नंबर पर 5 में से 3 मैचों में शतक लगाए थे। उन्होंने कहा कि हमें खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस देखनी होगी। अंबाती रायुडु मध्यक्रम का अच्छा बल्लेबाज है, लेकिन फिटनेस टेस्ट में वह नाकाम रहा। आगे फिटनेस टेस्ट में पास होने पर वह दावेदार हो सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख