कहीं क्रिकेट को अचानक अलविदा न कह दें धोनी...

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (09:13 IST)
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में होने वाले टी-20 मैचों और ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी-20 टीम में महेन्द्र सिंह धोनी को नहीं चुने जाने से क्रिकेट प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। क्रिकेट जानकार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही को नहीं चुने जाने के कई कारण बता रहे हैं। प्रशंसकों को यह डर भी सता रहा है कि धोनी कहीं विश्व कप 2019 से पहले क्रिकेट से संन्यास न ले लें, जिस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से लिया था।
  
 
धोनी के घरेलू मैचों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चुने जाने के पीछे जानकारों का कहना है कि पिछले एक  वर्षों में धोनी बल्लेबाजी से कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। धोनी के बल्लेबाजी के फार्म पर लगातार सवाल उठ  रहे हैं।


वर्ष 2018 की बात करें तो इस साल धोनी ने 70.47 के स्ट्राइक से रन बनाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में यह उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज भी है, जिसमें धोनी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

इंग्लैंड दौरे की बात करें तो उन्होंने दो वनडे पारियों में बल्लेबाजी की और वहां उनका स्ट्राइक रेट 63.20 रहा। हो सकता है उनके इंग्लैंड दौरे और वेस्टइंडीज के प्रदर्शन को देखते हुए ही चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया हो। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है। चयनकर्ता उन्हें धोनी के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ ने कमाल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ता उन्हें वनडे में भी आजमा रहे हैं। ऐसे में उन्हें टी-20 फॉर्मेट में भी मौका दिया गया है। पंत एक युवा क्रिकेटर हैं। चयनकर्ता उनमें भविष्य का एक उभरता हुआ सितारा देख रहे हैं। धोनी की खराब बल्लेबाजी से भी अब कई प्रश्न उठने लगे हैं, लेकिन धोनी के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे बेहतरीन वापसी करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख