Hanuman Chalisa

न्यूजीलैंड में जबरदस्त हैं धोनी का रिकॉर्ड, क्या वर्ल्ड कप से पहले यहां फिर करेंगे धमाल?

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (17:08 IST)
दुनिया के 'सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर' माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में कंगारू गेंदबाजों को धूल चटाकर टीम इंडिया को सीरीज जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले धोनी से उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड में भी जमकर धमाल करेंगे।
 
 
धोनी का न्यूजीलैंड में जबरदस्त ट्रेक रिकॉर्ड है। उन्होंने यहां 10 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 541 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 90.16 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 6 अर्धशतक भी लगाए। न्यूजीलैंड में उनका स्ट्राइक रेट भी 96.95 रहा है।
 
भारत का यह धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज इस समय बेहतरीन टच में है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 3 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 3 जबरदस्त अर्धशतक लगाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
 
धोनी न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने न्यूजीलैंड में 18 मैचों में 652 रन बनाए हैं। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 598 रन बनाए हैं। इसके बाद धोनी हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 541 रन बनाए हैं। 
 
37 साल के महेंद्र सिंह धोनी फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। उनका बल्ले से उसी तरह रनों का झरना फूट रहा है, जैसा युवा अवस्था में फूटा करता था। कप्तान विराट कोहली भी धोनी की प्रतिभा का लोहा मानते आए हैं। कई बार यह भी देखा है कि कप्तान भले कोहली हों लेकिन फील्ड की जमावट धोनी ही करते हैं। 
 
विश्व कप इसी साल होना हैं और न्यूजीलैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए आखिरी विदेशी दौरा होगा। ऐसे में धोनी का फॉर्म में रहना और विरोधी गेंदबाजों पर टूट पड़ना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। (वेबदुनिया न्यूज) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख