अब शायद ही टीम में लौटें महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई बड़ी वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (18:59 IST)
मुंबई। एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैंस के लिए बुरी खबर! क्रिकेट के मैदान पर अब धोनी शायद ही वापस लौटेंगे। इसकी वजह यह है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता अब अपना मन बना चुके हैं कि धोनी की जगह किसी अन्य युवा को तैयार किया जाए, जो टीम इंडिया के लिए भविष्य में काम आ सके।
ALSO READ: BCCI में गांगुली की एंट्री के बाद कैसा होगा धोनी का भविष्य?
पता चला है कि धोनी की जगह संजू सेमसन को लेने जा रहे हैं। 24 अक्टूबर को जब चयनकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ 3 नवंबर से शुरू होने जा रही घरेलू सीरीज के लिए टीम का चुनाव करेंगे, उसमें संजू को मौका दिया जाना तय है। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
ALSO READ: धोनी के घर में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को बांग्लादेश के अलावा दिसंबर में वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज भी खेलनी है। चयनकर्ताओं की मानें तो धोनी के उपलब्ध होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा।

वैसे धोनी ने आज तक यह कभी नहीं कहा कि वे खेलेंगे और यह भी नहीं कहा कि वे नहीं खेलेंगे। धोनी के संन्यास लेने की खबरें भी आए दिन उड़ती रहती हैं, जिन पर उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया।
यह सस्पेंस अब तक बना हुआ है कि बीसीसीआई में सौरव गांगुली की एंट्री के बाद धोनी का क्रिकेट भविष्य क्या होगा। गांगुली पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे 23 अक्टूबर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठने के बाद 24 अक्टूबर को टीम का चयन करने वाले चयनकर्ताओं की बात सुनेंगे, फिर अपना रुख साफ करेंगे। गांगुली ने यह कहा था कि वे व्यक्तिगत रूप से धोनी से बात करेंगे।
 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चयनकर्ता धोनी को हमेशा के लिए आराम देने का फैसला कर चुके हैं तो फिर गांगुली की बात करने के कोई मायने नहीं रह जाते। हां, यह हो सकता है कि गांगुली धोनी को सम्मान संन्यास लेने के लिए कोई योजना सामने रख दें।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने जुलाई में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वे विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए थे। यही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी उन्होंन अपना नाम वापस ले लिया था।
तस्वीर सौजन्य : फेसबुक 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

भारतीय फैन्स के लिए खुशखबरी, IND vs PAK टी20 विश्व कप मैच देखने जा सकते हैं तेंदुलकर

कैसी होंगी T20 World Cup की पिचें? इम्पैक्ट प्लेयर रूल की आदत बनेगी सबसे बड़ी दुश्मन

श्रेयस अय्यर ने निराशा को नहीं आने दिया आड़े, IPL में लिखी सफलता की नई कहानी

T20I World Cup के लिए फिट हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिच मार्श

अंबाती रायडू की पीटरसन ने नेशनल टीवी पर की भारी बेइज्जती, रायडू फिर आए RCB Fans के घेरे में

अगला लेख