टीम इंडिया के 'मास्टरमाइंड' बन चुके हैं धोनी

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (17:47 IST)
नई दिल्ली। कप्तानी छोड़ने के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर सवालों के घेरे में आए विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल अपनी भूमिका में इस कदर सुधार कर लिया है कि वे टीम इंडिया के 'मास्टर माइंड' बन चुके हैं।
      
धोनी ने इस साल 89.57 के जबरदस्त औसत से 19 मैचों में 627 रन बनाए हैं और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीतों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। धोनी के प्रदर्शन में आए बदलाव ने सभी को प्रभावित किया है और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री तथा पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा है कि धोनी को 2019 के विश्वकप में खेलना चाहिए।
      
भारत के सबसे सफल टेस्ट और वनडे कप्तान धोनी को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ से पहले चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद की चेतावनी से भी दो-चार होना पड़ा था कि उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारना होगा, लेकिन धोनी ने पिछले मैचों में न केवल बल्ले से बल्कि विकेट के पीछे भी करिश्माई प्रदर्शन किया। वे टीम के युवा गेंदबाजों को विकेट के पीछे से लगातार प्रेरित कर रहे हैं कि उन्हें कहां गेंद डालनी है और बल्लेबाज़ को कैसे आउट करना है। 
      
अपने 300 वनडे पूरे कर चुके धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 88 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी। यह पारी उन्होंने ऐसे समय खेली थी, जब भारत के पांच विकेट 87 रन पर गिर चुके थे। उन्होंने युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। धोनी की पारी का आलम यह था कि उनके पहले 45 रन में कोई भी बाउंड्री नहीं थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने चार चौके और दो छक्के उड़ाए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख