धोनी से लेकर कुलदीप तक को पता है फिटनेस का महत्व

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2017 (00:49 IST)
दांबुला। मुख्य कोच रवि शास्त्री के अगले विश्वकप के लिए फिट खिलाड़ियों को ही टीम में जगह मिलने के बयान के बाद भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा है कि टीम में अनुभवी से लेकर युवा खिलाड़ी तक सभी फिटनेस के महत्व को बखूबी समझते हैं। 
            
मनीष ने श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले शुक्रवार को बातचीत में कहा, फिटनेस सभी के लिए महत्वपूर्ण है। महेन्द्र सिंह धोनी जैसे सीनियर खिलाड़ी से लेकर कुलदीप यादव जैसे युवा खिलाड़ी सभी इस बात से सहमत हैं कि फिटनेस को बनाए रखा जाना चाहिए जो टीम में बने रहने के लिए बहुत जरूरी है।
           
खुद भी चोट से उबरकर टीम में लौटे मनीष ने कहा कि सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग सत्र और वार्मअप को पूरी गंभीरता से लेते हैं। यह व्यक्ति पर निर्भर है कि वह अपनी ट्रेनिंग पर कितनी मेहनत करता है। उन्होंने कहा, हम अपनी फिटनेस को सर्वोपरि मानते हैं और साल में दो बड़े टेस्ट से भी गुजरते हैं। हम हमेशा इसके लिए तैयार रहते हैं।
          
मुख्य कोच रवि शस्त्री ने हाल ही में कहा था कि 2019 के विश्वकप के लिए  टीम इंडिया में वहीं खिलाड़ी चुने जाएंगे जो पूरी तरह फिट होंगे। मौजूदा वनडे टीम में युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के न चुने जाने के पीछे भी उनके फिटनेस टेस्ट में विफल रहने का कारण रहा था। (वार्ता)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख