Hanuman Chalisa

मार्क वॉ ने कहा, भारत का दौरा काफी लंबा

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (22:27 IST)
हैदराबाद। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता मार्क वॉ का मानना है कि उनकी टीम का सीमित ओवरों का भारत दौरा काफी लंबा है।
 
ऑस्ट्रेलिया को दौरे का अपना अंतिम टी20 मैच कल यहां खेलना है जबकि सीमित ओवरों के इस दौरे की शुरुआत 17 सितंबर को पहले एकदिवसीय मैच के साथ हुई थी। टीम ने इस दौरान पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेली।
 
टीम के साथ भारत दौरे पर आए वॉ की प्राथमिकता थी कि एशेज करीब होने के कारण खिलाड़ियों को अधिक समय का ब्रेक मिले। वॉ ने आज स्काई स्पोट्र्स रेडियो से कहा कि यह कहना होगा कि यह ऑस्ट्रेलिया से दूर रहने का आदर्श समय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला काफी लंबी है। बेहतर होता अगर यह एक या दो हफ्ते छोटी होती।’
 
इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस का स्वदेश लौटना फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद उन्हें ब्रेक मिलेगा और फिर वे लाल गेंद के क्रिकेट और एशेज पर ध्यान लगा पाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख