सहवाग ने मैक्सवेल को कहा था 10 करोड़ की चियरलीडर, आज पंजाब ने किया रिलीज

Webdunia
बुधवार, 20 जनवरी 2021 (22:07 IST)
चंडीगढ़: किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 के लिए रिलीज कर दिया है जबकि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को रिटेन किया है।पंजाब ने मैक्सवेल और शेल्डन कॉट्रेल को रिलीज किया है। इसके अलावा उसने जेम्स नीशम, मुजीब उर रहमान सहित चार भारतीय खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है।
 
गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2020 में बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि ग्लेन मैक्सवेल 10 करोड़ की चियरलीडर हैं। पंजाब की ओर से खेलने वाले मैक्सवेल ने पूरे टूर्नामेंट में 15 की औसत से कुल 108 रन बना पाए थे और महज 3 विकेट ले पाए थे। 
 
हालांकि जैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना शुरु किया उनकी खेल का कायापलट हो गया। भारत के खिलाफ 3 वनडे सीरीज में उन्होंने 167 और 3 टी-20 मैचों में 78 रन बनाए। लेकिन फिर भी प्रीति जिंटा ने मन बना लिया और  माना कि मैक्सवेल सिर्फ ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ही बेहतर खेलते हैं फ्रैंचाइजी के लिए नहीं।
 
रिलीज खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलजोएन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉट्रेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह
 
रिटेन खिलाड़ी: क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नालकंडे , रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और इशान पोरेल।
 
शेष राशि: 53.2 करोड़
रिक्त स्थानः 9 (5 विदेशी)
 
(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख