Hanuman Chalisa

वनडे श्रृंखला के लिए चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं मयंक अग्रवाल

Webdunia
बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (00:20 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। ऐसा लग रहा था कि धवन एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया।

ऐसा लग रहा था कि धवन एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह के बाद शिखर के स्थान पर मयंक के नाम की सिफारिश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख