Hanuman Chalisa

मयंक अग्रवाल का कमाल, द. अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैचों में जड़े शतक

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (19:51 IST)
पुणे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक जमाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि सीरीज के लगातार दो मुकाबलों में शतक जड़ना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है।
 
मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 रन बनाए जिसकी बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। 
 
मयंक ने मैच के बाद कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैं लगातार दो मैचों में दो शतक लगा पाया और इससे मुझे काफी सुखद अनुभव हो रहा है। टीम अच्छी स्थिति में है। हमने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज चुनी और टीम में एक बल्लेबाज कम होने के बावजूद हम अच्छे रन बना सके।
 
उन्होंने कहा, मैच में एक समय था जब रन नहीं बन रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे और हमें रन नहीं बनाने दे रहे थे। मैंने अपने खेल पर संयम रखा और अपने प्रदर्शन को सुधारा।
 
मयंक ने कहा, पिच में थोड़ी नमी थी। फिलेंडर और रबादा कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे। हमें पता था कि हमें सधी हुई बल्लेबाजी करनी है और सीधे खेलना है तथा खराब गेंद का इंतजार कर आक्रमण करना है। 
 
मयंक के मुताबिक इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाने के लिए 450-500 रन का स्कोर अच्छा रहेगा। अगर हम यह स्कोर बना लेते हैं तो पता नहीं हमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरुरत होगी या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख