अब बैट्समैन की जगह बैटर शब्द का होगा उपयोग, क्रिकेट में लैंगिक समानता की एक नई पहल

Webdunia
बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (20:08 IST)
मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने एक बड़े संबोधन को बदल डाला। अब बैट्समैन की जगह बैटर शब्द का उपयोग किया जाएगा। यह शब्द बोलने के लिए कमेंटेटर को आदत में लाना होगा। यह क्रिकेट में से लैंगिक समानता बनाए रखने की एक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

इस बदलाव को एमसीसी समिती ने पास कर दिया है। इससे पहल क्लब लॉ समिति ने इस पर फैसला सुनाया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'MCC को लगता है कि जेंडर न्यूट्रल शब्दावली इस्तेमाल करने से क्रिकेट के इस स्टेटस को नई ताकत मिलेगी कि वह सबके लिए है। ये बदलाव इस दिशा में पहले से ही चले आ रहे विकास क्रम का एक हिस्सा है। इसके साथ ही यह खेल के प्रति MCC की एक वैश्विक जिम्मेदारी का भी हिस्सा है।

इसके साथ ही यह नियम तत्काल प्रभाव से आ गया है और lords.org/laws पर भी प्रकाशित हो चुका है। इस शब्द को आप भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में कमेंटेटर द्वारा कहे जाने पर सुन भी सकते हैं। हालांकि इस शब्द का उपयोग पहले से ही रिपोर्टिंग और कमेंटेटिंग में किया जा रहा था।(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख