ऑस्ट्रेलिया से मिली हार लेकिन इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए कीर्तिमान

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (16:58 IST)
ऑकलैंड: महिला विश्वकप में हुआ एकदिवसीय मैच भले ही महिला टीम हार गई हो लेकिन यह मैच दो खिलाड़ियों के लिए खास रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को एक और नया कीर्तिमान हासिल कर लिया।

39 वर्षीय मिताली महिला विश्व कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 50 से अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। मिताली ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप मैच में 96 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली यह उपलब्धि हासिल की। मिताली ने 12 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के साथ न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेबी हॉकले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्स (11), ऑस्ट्रेलिया की करेन रोल्टन (9) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (8) भी शामिल हैं।

200 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं झूलन

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शनिवार को महिला क्रिकेट इतिहास में 200 वनडे मैच खेलने वाली विश्व की दूसरी खिलाड़ी बन गईं।

उल्लेखनीय है कि झूलन की हमवतन और भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने अब तक सर्वाधिक 230 वनडे मैच खेले हैं। झूलन यहां शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान एलीट क्लब में शामिल हुईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख