Hanuman Chalisa

पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज ने कप्तानों को सौंपी कैप, टॉस जीतकर बैटिंग करेगा ऑस्ट्रेलिया

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (09:36 IST)
अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
टॉस के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज भी स्टेडियम में मौजूद थे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपनी-अपनी टीमों के कप्तानों को कैप दी और फोटो भी खिचवाए। पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज आज एक साथ स्टेडियम में मैच भी देखेंगे।
 
भारत ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
 
भारत 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में टेस्ट जीत जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट सीरीज के फाइनल में पहुंच जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख