Hanuman Chalisa

नवाज 2 महीने के लिए निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (08:07 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की जानकारी बोर्ड को नहीं देने के आरोप में लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज को 2 महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
 
नवाज पर यह निलंबन 16 मई से ही लागू हो गया है लेकिन वे पीसीबी द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करके 1 महीने बाद फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते हैं। पीसीबी ने नवाज का अनुबंध भी निलंबित कर दिया है और उन पर 2 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी ठोका है। 
 
पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने 8 मई को नवाज के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में उन्हें समन भेजा था। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख