IPL 2022: एक ऐसा आईपीएल जिसमें ना धोनी ना कोहली होंगे कप्तान

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (13:24 IST)
आईपीएल 2022 बहुत खास था। सबसे पहले तो इसमें 2 टीमें शामिल की गई। इसके बाद खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन हुआ। लेकिन अब यह आईपीएल एक अलग कारण से खास हो गया है।

लंबे समय बाद एक ऐसा आईपीएल दर्शकों को देखने को मिलेगा जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर दिखेंगे कप्तान के तौर पर नहीं।

विराट कोहली ने पिछले साल आईपीएल सत्र की शुरुआत में ही कप्तानी से अलविदा ले लिया था और गुरुवार को ही यह खबर मीडिया में आई कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी कप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा को दे दी है।

इसका साफ मतलब है कि भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक सेवा देने वाले यह दो क्रिकेटर जब आईपीएल में भिडेंगे तो टॉस के लिए नहीं आगे आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से ही चेन्नई के कप्तान रहे। जब चेन्नई की टीम को 2 साल के लिए बैन किया गया था तो वह राइजिंग पुणे जाएंट्स की टीम में खिलाड़ी के तौर पर खेले।

वहीं विराट कोहली को साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तानी सौंपी थी। उनसे पहले डेनियल विटोरी बैंगलोर के कप्तान थे और अब यह जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस को दी गई है।

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली ने यह कहा

महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के शुरू होने से दो दिन पहले गुरूवार को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि प्रशंसक इस अध्याय को कभी नहीं भूलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

T20I World Cup जीतने अमेरिका जा रहा हूं, कोलकाता की जीत के बाद रिंकू का बयान हुआ वायरल

गौतम गंभीर को भारतीय टीम का कोच बनाने की आवाज हुई मुखर, क्या छोड़ेगें कोलकाता

मैच के बाद शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को चूमा, भावुक नजर आए किंग खान

सिर्फ गौतम गंभीर ही नहीं पर्दे के पीछे इस खिलाड़ी का गुणगान किया कोलकाता के खिलाड़ियों ने

T20I World Cup से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर, यह तेज गेंदबाज हुआ शामिल

अगला लेख