Dharma Sangrah

धोनी को लेकर सामने आई यह चौंकाने वाली खबर

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (14:11 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को ‘अनुपलब्ध’ करार दिया।
 
प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात धोनी के बारे में यह पता चला है कि वे अगले दो महीने अपनी रेजिमेंट के साथ बिताएंगे। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की।
 
अधिकारी ने कहा कि धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया है, क्योंकि वे अपने अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे। झारखंड के 38 वर्षीय धोनी ने रविवार को चयन समिति की बैठक से पहले बीसीसीआई को अपने फैसले से अवगत कराया। अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम तीन चीजें कहना चाहते हैं। वे अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वे अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो उन्होंने बहुत पहले तय किया था।
 
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने कप्तान विराट कोहली और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद को उनके फैसले से अवगत करा देंगे। धोनी के दौरे से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर बनने की पहली पसंद होंगे, जबकि रिद्धिमान साहा टेस्ट में पंत के साझेदार हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख