MS Dhoni भारत के लिए फिर नहीं खेल पाएंगे : हरभजन सिंह

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (22:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए काफी खेल चुके हैं और अब वह भारत के लिए फिर कभी नहीं खेल पाएंगे। हरभजन भारतीय टीम में धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते हैं। 
 
हरभजन इस सत्र में चेन्नई के लिए धोनी की कप्तानी में खेलते लेकिन आईपीएल के 13वें सत्र को कोरोना वायरस के खतरे के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऑफ स्पिनर ने इंस्टाग्राम चैट पर भारतीय सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत में कहा, 'धोनी भारत के लिए पर्याप्त खेल चुके हैं और अब वह भारत के लिए फिर नहीं खेल पाएंगे। 
 
2019 का विश्व कप वह समय था जब धोनी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त कर सकते थे और आईपीएल में खेलना जारी रख सकते थे।' आगामी सात जुलाई को 39 साल के होने जा रहे धोनी पिछले साल हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद क्रिकेट मैदान से बाहर हैं और उनकी वापसी या संन्यास को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं। 
 
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि धोनी को आईपीएल में अपनी फॉर्म साबित करनी होगी तभी जाकर वह इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले टी-20 विश्व कप की दावेदारी में शामिल हो पाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

Shreyas Iyer Redemption : KKR की धमाकेदार जीत के बाद जानें क्या बोले कप्तान अय्यर

IPL 2024 Award Winners : इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, प्लेऑफ में जाने वाली टीम भी मालामाल

हार के बाद काव्या मारन नहीं रोक पाई आंसू, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता की खिताबी जीत में हमेशा साथ रहे गौतम गंभीर को सुनील नारायण ने उठाया, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Final इतना एकतरफा होगा किसी ने सोचा ना था, फैंस हुए बोर

अगला लेख