मुंबई टेस्ट : फॉर्म में लौटे पुजारा, मयंक अग्रवाल के साथ की शतकीय साझेदारी

Webdunia
रविवार, 5 दिसंबर 2021 (12:21 IST)
मुंबई। मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पहले विकेट के लिए हुई 107 रनों साझेदारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 142 रन बनाए। इस तरह से भारत की कुल बढ़त अब 405 रन की हो गई है।
 
न्यूजीलैंड की टीम भारत के पहली पारी के 325 रन के जवाब में 62 रन पर आउट हो गयी थी। लंच के समय कप्तान विराट कोहली 11 और शुभमन गिल 17 रन पर खेल रहे थे। भारत ने सुबह के सत्र में मयंक अग्रवाल (109 गेंदों पर 62 रन) और चेतेश्वर पुजारा (96 गेंदों पर 47 रन) के विकेट गंवाए।
 
पहली पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल बहुत प्रभावी नहीं दिखे लेकिन भारत के दोनों विकेट उनके खाते में ही गए। इस तरह से वह मैच में अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं।
 
पुजारा ने अपने चिर परिचित अंदाज के विपरीत दो बार फ्लाइट लेती गेंद पर आगे बढ़कर मिडविकेट क्षेत्र में चौके लगाये। पहली पारी में वह इसी तरह की गेंद पर आउट हो गये थे लेकिन दूसरी पारी में वह काफी सहज नजर आ रहे थे।
 
पहली पारी में 150 रन बनाने वाले अग्रवाल ने भी अच्छी लय जारी रखी और पटेल पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। पटेल ने भले ही इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया लेकिन अग्रवाल ने उन पर मैच में कुल पांच छक्के लगाये। यहां तक रक्षात्मक अंदाज में खेलने वाले पुजारा ने भी उनकी एक गेंद 6 रन के लिए भेजी।
 
अग्रवाल मैच में दूसरा शतक पूरा करने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन पटेल पर एक और छक्का जड़ने के प्रयास में उन्होंने लांग ऑफ पर विल यंग को कैच थमा दिया।
 
पुजारा के पास अर्धशतक बनाकर दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आत्मविश्वास जगाने का अच्छा मौका था। उन्हें एक बार डीआरएस का फायदा भी मिला लेकिन पटेल की फुललेंथ गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकिर स्लिप में रोस टेलर के सुरक्षित हाथों में चली गयी और वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

क्या अगले साल मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के मुख्य कोच ने किया खुलासा

परवीन के निलंबन से भारत ने गंवाया ओलंपिक कोटा, 57 किग्रा में फिर से होगी कोटा हासिल करने की कोशिश

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

IPL 2024 का आखिरी मैच हारकर मुंबई 10वीं रैंक पर हुई खत्म, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

अगला लेख