shiv chalisa

विवादों में फंसी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक, जानिए क्यों हो रहा है विरोध

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (22:48 IST)
चेन्नई। श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के जीवन पर बन रही फिल्म ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने की हामी भरने वाले तमिल अभिनेता विजय सेतुपति विरोध का सामना कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुरलीधरन ने तमिलों से विश्वासघात किया इसलिए सेतुपति को इसमें काम नहीं करना चाहिए।
 
 एमडीएमके के महासचिव वाइको ने आरोप लगाया कि मुरलीधरन को पूरी दुनिया में तमिल जाति से विश्वासघात करने के लिए जाना जाता है जिन्होंने श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन किया था।
 
राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा कि जब श्रीलंका में अपने बच्चों के लापता होने पर तमिल माएं भूख हड़ताल कर रही थीं तब मुरलीधरन ने इसे नाटक कह उन्हें अपमानित किया था।
 
उन्होंने तमिल अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने से बचने की अपील की जिसमें कथित तौर पर विश्वासघाती का महिमांडन किया जाएगा।
 
पट्टाली मक्कली काती (पीएमके) के संस्थापक एस रामादॉस ने कहा कि सेतुपति द्वारा मुरलीधरन की भूमिका निभाने की खबर ‘स्तब्ध’ करने वाली है।
 
 उन्होंने कहा कि अभिनेता को लापरवाही से विश्वासघात के इतिहास का समर्थन नहीं करना चाहिए। रामादॉस ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर मुरलीधरन तमिलों के विश्वासघाती और राजपक्षे बंधुओं के विश्वासपात्र थे।
 
 नाम तमिझर कात्ची के शीर्ष नेता सीमन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि तमिलों के विश्वासघाती और सिंहलियों के कठपुतली मुरलीधरन पर बनी फिल्म क्या तमिलनाडु में दिखाई जाएगी।
 
 उन्होंने सेतुपति से दुनियाभर में तमिलों की भावना का ध्यान रखते हुए तुरंत फिल्म से अलग होने की अपील की।
 
वयोवृद्ध तमिल फिल्म निर्माता भारतीराज ने कहा कि अगर सेतुपति फिल्म से काम करने से बचेंगे तो दुनियाभर के तमिल उन्हें याद करेंगे और आभार व्यक्त करेंगे।
 
गौरतलब है कि सेतुपति ने 8 अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि उन्हें एक बड़ी परियोजना का हिस्सा होने का गर्व है। जल्द ही इससे अधिक जानकारी दूंगा।
 
इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता के खिलाफ पोस्ट की बाढ़ आ गई। हालांकि, कुछ ने उनका समर्थन भी किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख