राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में दांव पर रहेंगे 120 पदक

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (18:46 IST)
इंदौर। 15 नवम्बर से अभय प्रशाल में प्रारंभ हो रही 62वीं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा की तर्ज पर ही आयोजित किया जाएगा और इंडोर हॉल में विशालकाय प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, जिस पर मेट बिछाकर तीन एरिना बनाएं जाएंगे। इस स्पर्धा में कुल 120 दांव पर रहेंगे। 
 
म.प्र. कुश्ती संघ के सचिव ओलंपियन पप्पू यादव ने बताया कि प्लेटफार्म पर 50 बाय 50 के तीन एरिना होंगे। पहले एरिने में फ्री स्टाइल तथा दूसरे में ग्रीको रोमन शैली के मुकाबले खेले जाएंगे। तीसरे एरिने में महिलाओं के मुकाबले होंगे। यह मुकाबले सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक प्रतिदिन जारी रहेंगे। 
 
यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा 10 वजन वर्गों में आयोजित की जा रही है, जिसमें 30 स्वर्ण, 30 रजत तथा 60 कांस्य पदक दांव पर रहेंगे। इन पदकों के लिए देश के कई दिग्गज पहलवान अपने दांव-पेच दिखाने के लिए इंदौरी जमीं पर आ रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मुकाबले के पूर्व पहलवानों की वजन प्रक्रिया भी होगी। इस आयोजन को सफल संचालित करने के लिए मोहन यादव, ओमप्रकाश खत्री, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, धीरज ठाकुर सहित पूरी टीम जुटी हुई है। शहर के कुश्ती इतिहास में पहली बार इतना भव्य पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख