डिकवेला की शतकीय पारी से श्रीलंका 'ए' ने भारत 'ए' के खिलाफ श्रृंखला बराबर की

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (22:25 IST)
हुबली। सलामी बल्लेबाज निरोशन डिक्वेला (111) की शतकीय पारी से श्रीलंका 'ए' ने 5 मैचों की अनधिकृत एकदिवसीय श्रृंखला में भारत 'ए' को 7 विकेट से शिकस्त देकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। डिकवेला ने 93 गेंदों की पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 'ए' की पारी 50 ओवरों में 259 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका ने 47.4 ओवर में 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
 
भारत 'ए' की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 74 रनों की पारी खेली जबकि रिकी भुई ने 38 और दीपक हुड्डा ने 37 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका 'ए' के लिए अकिला धनंजय ने 3 और अशान प्रियरंजन ने 2 विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को डिकवेला और संगीत कूरे (61) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। इस साझेदारी को श्रेयस गोपाल (49 रनों पर 3 विकेट) ने तोड़ा। श्रीलंका के तीनों विकेट गोपाल को मिले। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख