दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ऐतिहासिक जीत से 6 विकेट दूर, एल्गर ने जड़ा अर्धशतक

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (21:53 IST)
सेंचुरियन: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाये और मेजबान टीम के सामने 305 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर पहली पारी में 130 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक चार विकेट खोकर 94 रन बना लिए।

भारत को सेंचुरियन में जीत हासिल करने के लिए छह विकेट की जरूरत है जबकि दक्षिण अफ्रीका को 211 रन की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में एडन मारक्रम को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया। कीगन पीटरसन 36 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट 34 के स्कोर पर गिरा।

डीन एल्गर ने रैसी वान डेर डुसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डुसेन ने अपना बल्ला उठा दिया और गेंद स्टंप्स में घुस गयी। डुसेन ने 69 गेंदों पर 11 रन बनाये। नाईट वॉचमैन केशव महराज (8) को बुमराह ने अंतिम ओवर में बेहतरीन यॉर्कर से बोल्ड कर दिया और इसके साथ ही स्टंप्स हो गया।

स्टंप्स के समय कप्तान एल्गर 122 गेंदों में सात चौकों के सहारे 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। एल्गर का यह 18वां अर्धशतक था। उन्होंने मैच को आखिरी दिन पहुंचा दिया है। भारत को जीत की अपनी उम्मीदों के लिए प्रार्थना करनी होगी क्योंकि मैच के पांचवें और अंतिम दिन बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है।

इससे पहले सुबह भारत ने एक विकेट पर 16 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और लंच तक तीन विकेट खोकर 79 रन बनाये। भारत की दूसरी पारी दूसरे सत्र में 174 रन पर समाप्त हुई। इस सदी में केवल एक बार इस मैदान पर चौथी पारी में 300 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है, यह 2001/02 के साउथ अफ़्रीकी घरेलू सीज़न के मैच में हुआ था। तीसरी पारी में 174 से कम के स्कोर पर ऑल-आउट होने के बाद केवल चार बार भारतीय टीम टेस्ट मैच जीत पाई हैं।

सुबह ओपनर लोकेश राहुल ने पांच और नाईट वॉचमैन शार्दुल ठाकुर ने चार रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दूसरा झटका 34 के स्कोर पर लगा जब कैगिसो रबादा ने ठाकुर को आउट कर दिया। ठाकुर ने 26 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाये।

पहली पारी में शतक बनाने वाले राहुल 74 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर लुंगी एनगिदी का शिकार बने। भारत का तीसरा विकेट 54 के स्कोर पर गिरा। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 12 और कप्तान विराट कोहली 18 रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच के बाद विराट अपने स्कोर में कोई इजाफा किये बिना मार्को यानसन का शिकार बन गए। विराट ने 32 गेंदों में 18 रन बनाये। पुजारा टीम के 109 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पुजारा ने 64 गेंदों में 16 रन बनाये।

अजिंक्या रहाणे ने 23 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये जबकि ऋषभ पंत ने 34 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 34 रन बनाये। रविचंद्रन अश्विन ने 17 गेंदों में दो चौकों के सहारे 14 रन बनाये। भारत के स्कोर में 27 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबादा और यानसन ने चार-चार और एनगिदी ने दो विकेट लिए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख