Hanuman Chalisa

पृथ्वी शॉ पदार्पण टेस्ट में शतक ठोंकने वाले सबसे युवा भारतीय

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (00:57 IST)
राजकोट। 18 साल के भारतीय बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपने पदार्पण मैच में शतक ठोंककर इतिहास रच दिया। पृथ्वी की मौजूदा आयु 18 वर्ष 329 दिन है और वह अपने पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।


मुंबई के युवा बल्लेबाज़ ने भारत की पहली पारी में 99 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। उन्होंने यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारतीय पारी में ओपनिंग करते हुए 56 गेंदों में अपने 50 रन और लंच के बाद 99 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए।

इससे पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण टेस्ट अर्धशतक लगाने की उपलब्धि अब्बास अली बेग के नाम थी, जिन्होंने वर्ष 1959 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 20 वर्ष की आयु में अर्धशतक लगाया था।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मैच से पूर्व पृथ्वी को टेस्ट कैप सौंपी। पृथ्वी भारत के लिए टेस्ट पदार्पण करने वाले 293वें खिलाड़ी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख