रणजी के तिहरे शतक ने 18 महीने बाद पृथ्वी शॉ की कराई T20I टीम में वापसी

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (12:08 IST)
मुंबई: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी के अंत में शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिये पृथ्वी शॉ को 16 सदस्यीय-स्क्वाड में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
शॉ ने 18 महीने के अंतराल के बाद टी20 स्क्वाड में वापसी की है, जबकि उन्होंने भारत के लिये अपना पिछला टी20 मुकाबला जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
 
शॉ घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और रणजी ट्रॉफी के हालिया काबले में उन्होंने 379 रन बनाये। मुंबई के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में भी 181.42 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाये, जिसमें एक शतक शामिल था।
 
 
शार्दुल ठाकुर ने एकदिवसीय टीम में जगह बनायी है, जबकि अर्शदीप सिंह सिर्फ टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच 18 जनवरी से खेले जायेंगे, जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जनवरी से होगी।(वार्ता)
 
न्यूजीलैंड सीरीज के लिये भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
<

Prithvi Shaw and first-over 4s, still a better love story than Twilight 

Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 1 (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/QYC4z4Qjpa) now! #SLvINDOnlyOnSonyTen #HungerToWin #PrithviShaw pic.twitter.com/LU9wZsCXmv

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 20, 2021 >
टी20 टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया