पुणे टेस्ट का पहला दिन, लंच तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (11:53 IST)
पुणे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। लंच तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 34 और चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 
भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि पिछले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित आज कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 14 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।
 
पुजारा के आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा ने पारी को संभाला। मयंक अग्रवाल इस मैच में भी शानदार टच में नजर आ रहे हैं।
 
पुणे टेस्‍ट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने एक-एक बदलाव किया है।  भारत ने हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को अंतिम 11 में जगह दी तो दक्षिण अफ्रीका ने डेन पीट के स्थान पर एनरिक नॉर्त्‍जे को मैदान में उतारा। नॉर्त्‍जे टेस्‍ट क्रिकेट में अपना डेब्‍यू कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख