राजस्थान रॉयल्स की पुरानी गुलाबी जर्सी में जुड़ा नया नीला रंग (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (12:19 IST)
जयपुर:राजस्थान रॉयल्स ने नौ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के नये सत्र के लिये अपनी जर्सी का अनावरण स्टेडियम में लाइव शो के जरिये किये।आईपीएल शुक्रवार को मुंबई में शुरू होगा।
 
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर थ्री डी प्रोजेक्शन और लाइट शो के बीच रॉयल्स की जर्सी का अनावरण हुआ। इसका सीधा प्रसारण स्टेडियम से दुनिया भर के दर्शकों और मुंबई में बायो बबल में रह रहे रॉयल्स के खिलाड़ियों के लिये किया गया।
 
टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ यह शो उन सभी बातों का जश्न था जो राजस्थान के प्रशंसकों के दिल के करीब है यानी स्टेडियम, जयपुर, राजस्थानी संस्कृति और यहां का परिदृश्य। इसमें यह भी बताया गया कि रेडबुल के साथ मिलकर कैसे टीम तेजी से नये सुझावों के साथ आगे बढ रही है।’’
 
 
इसके अलावा 7 खिलाड़ी भी राजस्थान ने खरीदे थे जिसमें ऑलराउंडर शिवम दुबे, को 4 करोड़ 40 लाख में, चेतन सकारिया को 1 करोड़ 20 लाख में, बांग्लादेश के बाएं हाथ के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 1 करोड़ में, इंग्लैंड के लियाम लिंग्विस्टोन को 75 लाख में और केसी करियप्पा, आकाश सिंह और कुलदीप यादव को 20 लाख में खरीदा था।
 
टीम के लिए चिंता की बात बस जोफ्रा आर्चर हैं जिनकी उंगली से हाल ही में सर्जरी द्वारा कांच का टुकड़ा निकाला गया था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार उनकी उपलब्धता पर संदेह है लेकिन 4 मैचों के बाद वह राजस्थान की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 

इस बार टीम की कमान युवा और ऊर्जावान कप्तान संजू सैमसन के हाथों में होगी। कई सीजन से कप्तानी संभाल रहे स्टीव स्मिथ को फ्रैंचाइजी ने रीलीज कर दिया था और उन्हें 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

हार के बाद काव्या मारन नहीं रोक पाई आंसू, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता की खिताबी जीत में हमेशा साथ रहे गौतम गंभीर को सुनील नारायण ने उठाया, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Final इतना एकतरफा होगा किसी ने सोचा ना था, फैंस हुए बोर

24.5 करोड़ में खरीदे गए स्टार्क बने कोलकाता के लिए तुरुप का इक्का, प्लेऑफ में की वापसी

10 साल बाद तीसरी बार बना विजेता कोलकाता, हैदराबाद को 8 विकेटों से रौंदा

अगला लेख