Hanuman Chalisa

ईरानी कप में जडेजा की जगह लेंगे अश्विन

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (17:00 IST)
नई दिल्ली। अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चोटिल रवीन्द्र जडेजा की जगह शेष भारत टीम का हिस्सा बनेंगे, जो रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जडेजा को बगल में खिंचाव की शिकायत है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।


अश्विन को शेष भारत में चोटिल जडेजा की जगह लिया गया है, जो देवधर ट्रॉफी में 1 सप्ताह आराम के कारण नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने कहा कि अश्विन अब चोट से उबर चुके हैं और खेलने के लिए उन्हें फिट घोषित किया गया है। अश्विन और जडेजा पिछले काफी समय से भारतीय टेस्ट टीम में खेल रहे हैं लेकिन सीमित ओवर प्रारूप से बाहर चल रहे हैं।

फिलहाल वनडे और ट्वंटी-20 में 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल 2 स्पिनरों को ही तरजीह मिल रही है। शेष भारत टीम नागपुर में 14 से 18 मार्च तक खेले जाने वाले ईरानी कप टूर्नामेंट में मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ खेलने उतरेगी। शेष भारत टीम का कप्तान करुण नायर को बनाया गया है जिसमें पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

शेष भारत टीम इस प्रकार है :
करुण नायर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, आर. समर्थ, मयंक अग्रवाल, हुनमा विहारी, केएस भारत (विकेटकीपर), रविचन्द्रन अश्विन, जयंत यादव, शाहबाज नदीम, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, नवदीप सैनी, अतीत सेठ।
(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख