Hanuman Chalisa

रविचंद्रन अश्विन ने लिए सबसे तेज 350 विकेट, मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (17:30 IST)
विशाखापत्तनम। भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 27वीं बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले अश्विन ने पांचवें दिन थ्यूनिस डि ब्रून को बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की।

दिसंबर 2018 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन अगस्त-सितंबर में वेस्टइंडीज में 2 टेस्ट की श्रृंखला में नहीं खेले थे और इस दौरान बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को टीम में प्राथमिकता दी गई थी।

मौजूदा श्रृंखला के पहले टेस्ट से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा था कि घरेलू हालात में अश्विन भारतीय टीम की पसंद बने हुए हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख