1 ओवर में बरसाए 7 छक्के, विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतु का राज (Video)

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (13:40 IST)
कोई एक ओवर में 6 छक्कों से ज्यादा कैसे मार सकता है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ ने आज विजय हजारे ट्रॉफी के 1 ओवर में 7 छक्के लगाकर बड़े बड़े सूरमा जैसे युवराज सिंह, कीरन पोलार्ड और हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ दिया। इन सभी बल्लेबाजों ने 1 ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

इस ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल होने के कारण शिवा को कुल सात गेंदें फेंकनी पड़ीं। गायकवाड़ ने सभी गेंदों पर छक्के लगाकर ओवर में कुल 43 रन जोड़े।गायकवाड़ ने इसी ओवर में अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। महाराष्ट्र के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे गायकवाड़ ने इस पारी में 159 गेंदों पर 10 चौकों और 16 छक्कों की बदौलत नाबाद 220 रन बनाए, और अपनी टीम को 50 ओवर में 330 रन तक पहुंचाया।

शिवा सिंह की पहली गेंद नीचे रहती फुलटास थी जिस पर गायकवाड़ ने मिडविकेट पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर उन्होंने सीधा छक्का जमाया जबकि तीसरी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छह रन के लिए भेजा।

चौथी गेंद को लांग ऑफ जबकि नोबॉल करार दी गई पांचवी गेंद भी इसी दिशा में छक्के के लिए भेजी गई। गायकवाड ने इसके बाद फ्रीहिट का पूरा फायदा उठा कर छठी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। सातवीं और आखिरी गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर छक्का जमाया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से गायकवाड़ उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में एक ओवर में कम से कम लगातार छह छक्के जड़े हों। उनसे पहले सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, कीरोन पोलार्ड और तिसारा परेरा यह कारनामा कर चुके हैं।जहां तक गेंदबाज शिवा सिंह की बात है तो उन्होंने नौ ओवर में 88 रन दिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख