भारत का पलटवार, रोहित ने जड़ा अर्धशतक, पुजारा ने बनाए तेजी से रन तो ऐसे बने मीम्स

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (20:31 IST)
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 112 रन बनाये।हालांकि खबर लिखे जाने तक चाय के ठीक बाद ओली रॉबिन्सन ने उनको 59 रनों के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया।
<

The Hitman bats his way to a patient 50 as India claw into England’s lead.

Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Rohit pic.twitter.com/HuhnNtikMM

— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 27, 2021 >
भारत अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत पहली पारी में 78 रन पर आउट हो गया था।
<

Rohit falls just after the tea break with Ollie Robinson finally trapping him in front of the stumps.

Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Rohit pic.twitter.com/kmDPSTEDqv

— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 27, 2021 >
चाय के विश्राम के समय रोहित शर्मा 59 और चेतेश्वर पुजारा 40 रन पर खेल रहे थे।भारत के लिए सबसे राहत की बात यह रही कि चेतेश्वर पुजारा ने रन बनाए। अमूमन धीमी गति से रन बनाने वाले पुजारा इस बार 78 तक की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए दिखे। इस पर ट्विटर पर ट्रोल्स ने खूब हंसी ठिठोली करी।
<

Pujara's mood today pic.twitter.com/W6z84KH5kG

— Rajabets  (@smileandraja) August 27, 2021 > <

By seeing Pujara Strike Rate....Pujara must be feeling he is playing in T 20..... pic.twitter.com/cN7GsvBaYG

< — Troll Cinema ( TC ) (@Troll_Cinema) August 27, 2021 > <

SR 78  pic.twitter.com/E94J9tR6g9

< — Babu Bhaiya (@Shahrcasm) August 27, 2021 >
< — Sony Sports (@SonySportsIndia) August 27, 2021 >
इससे पहले भारत ने बेहद सतर्क और सुलझी शुरुआत करने के बाद लंच से पहले आखिरी गेंद पर केएल राहुल (54 गेंदों पर आठ रन) का विकेट गंवा दिया और ऐसे में बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव होना स्वाभाविक था।
 
ऐसे में पुजारा ने अपनी हालिया बल्लेबाजी शैली के विपरीत कुछ करारे शॉट लगाकर आकर्षक शुरुआत की। उन्होंने जेम्स एंडरसन पर मिडविकेट क्षेत्र में चौका लगाकर खाता खोला और फिर क्रेग ओवरटन पर फ्लिक करके पुराने पुजारा की झलक दिखायी। उनके लेट कट और ड्राइव भी दर्शनीय थे। वह अब तक सात चौके लगा चुके हैं।
 
इस बीच रोहित ने सहज होकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। इन दोनों की बल्लेबाजी देखकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट परेशान भी दिखे। उन्होंने रोहित के खिलाफ डीआरएस लेकर अपना एक ‘रिव्यू’ भी गंवाया। रोहित ने सैम करेन पर लगातार दो चौके लगाने के बाद एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित की पारी में अब तक सात चौके और एक छक्का शामिल है।
 
सुबह के सत्र में रोहित का एंडरसन पर कवर ड्राइव से लगाया गया उनका चौका भी दर्शनीय था। उन्होंने ओली रॉबिन्सन पर थर्डमैन क्षेत्र में छक्का लगाकर अपने नैसर्गिक खेल की झलक भी दिखायी। रोहित की सलाह पर राहुल का पगबाधा की सफल अपील के खिलाफ डीआरएस लेने का निर्णय भी भारत के पक्ष में गया।
 
राहुल हालांकि क्रीज पर किसी भी समय आत्मविश्वास से भरे हुए नहीं दिखायी दिये और आखिर में ओवरटन की खूबसूरत गेंद उन्हें पवेलियन की राह दिखा गयी। ओवरटन की गेंद राहुल के बल्ले को चूमकर स्लिप में गयी जहां जॉनी बेयरस्टॉ ने डाइव लगाकर उसे एक हाथ से कैच किया।
 
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 423 रन से आगे बढ़ायी और नौ रन जोड़कर बाकी बचे दोनों विकेट गंवाये। मोहम्मद शमी (95 रन देकर चार विकेट) ने ओवरटन (32) को पगबाधा आउट किया जबकि जसप्रीत बुमराह (59 रन देकर दो विकेट) ने अगले ओवर में रॉबिन्सन (शून्य) की गिल्लियां बिखेरी।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया