Hanuman Chalisa

रोहित शर्मा वनडे में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 31वें बल्लेबाज

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (00:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के नौवें और दुनिया के 31वें बल्लेबाज बन गए हैं।
 
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां पांचवें वनडे में 46 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने 200वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। विराट कोहली 175 और एबी डिविलियर्स 182 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। सौरव गांगुली ने भी 200 पारियों में 8000 वनडे रन पूरे किए थे।
 
रोहित से पहले जिन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 8000 रन पूरे किए उनमें सचिन तेंदुलकर (18426), सौरव गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), विराट कोहली (10843), महेंद्र सिंह धोनी (10500), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), युवराज सिंह (8701) और वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख