Vada Pav Supremacy, रोहित शर्मा निकले महेंद्र सिंह धोनी से आगे, जानिए कैसे

WD Sports Desk
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (13:10 IST)
एशिया कप को छोड़ दिया जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत हर दिन सफलता की इबारत लिख रहा है। एशिया कप पहला ऐसा टूर्नामेंट था जहां भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली बार कप नहीं जीत पाया था। लेकिन घरेलू पिचों पर उनकी अगुवाई में भारत इस साल एक भी सीरीज नहीं हारा है।

दक्षिण अफ्रीका से भी सीरीज जीतने में भारत लगभग 1 मैच दूर है। दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी टीम है जिससे भारत इस साल किसी भी प्रारूप की सीरीज नहीं जीत पाया है।

रोहित शर्मा कुल 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। जिसमें से सिर्फ 5 मैच रोहित शर्मा की अगुवाई में हारे हैं। इसमें जीत प्रतिशत लगभग 84 का हो जाता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने 72 मैच खेले जिसमें से 41 में जीत तो 28 में भारत को हार मिली। ऐसे में धोनी का जीत प्रतिशत 56 है। जीत प्रतिशत के मामले में रोहित धोनी पर काफी बीस हैं। लेकिन यह महज शुरुआत है।

दूसरे प्रारूप में भी रोहित शर्मा घर पर रहे शेर

रोहित शर्मा ने टी-20 विश्वकप से जैसे ही कप्तानी की कमाल संभाली थी वैसे ही टीम का काया पलट हो गया था। खासकर टी-20 क्रिकेट में टीम अविजित लग रही थी।रोहित की कप्तानी में भारत ने इस साल वेस्टइंडीज, श्रीलंका का घरेलू मैदान पर सूपड़ा साफ किया। इसके बाद इंग्लैंड में 2-1 से सीरीज जीती।

वहीं वनडे में भी रोहित शर्मा की कप्तानी कुछ ऐसी ही थी। घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से 3-0 से सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड में भी रोहित शर्मा ने 2-1 से सीरीज जीती।

वहीं टेस्ट में भी रोहित शर्मा अब तक अविजित रहे। श्रीलंका को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेला गया था।

(Edited by- Avichal Sharma)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख