khatu shyam baba

वनडे विश्व कप की टीम आईपीएल के आधार पर नहीं चुन सकते : रोहित

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (20:10 IST)
मुंबई। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए। 
 
विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जाएंगा। रोहित ने एक नई वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम के लॉंच के मौके पर कहा, चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, इन्होंने इतने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं कि उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी कहां ठहरता है। आप 20 ओवर के टूर्नामेंट के आधार पर 50 ओवर के प्रारूप के लिए टीम नहीं चुन सकते। यह मेरी निजी राय है। आईपीएल अलग है और यह फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट क्रिकेट है। 
 
रोहित ने कहा, पिछले चार साल में हमने काफी वनडे और टी20 मैच खेले हैं। इससे समझ में आ जाता है कि कौन से खिलाड़ी टीम में होंगे। उन्होंने हालांकि कहा कि आईपीएल से टीम को तैयारी में मदद मिलेगी। 
 
उन्होंने कहा, हर बार आईपीएल के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है। कोई बड़ा टेस्ट या वनडे श्रृंखला जिसमें मदद मिलती है। भारत की विश्व कप टीम लगभग तय है लेकिन सिर्फ एक स्थान के लिए दुविधा है। रोहित का मानना है कि इसमें कप्तान विराट कोहली की राय सबसे ज्यादा मायने रखेगी। 
 
उन्होंने कहा, टीम लगभग तय है। यह कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर रकता है कि वे क्या संयोजन चाहते हैं। हमें मध्यक्रम में अतिरिक्त बल्लेबाज, सलामी बल्लेबाज, तेज गेंदबाज या स्पिनर चाहिए। इंग्लैंड के हालात काफी मायने रखेंगे। इसमें सबसे अहम कप्तान की राय होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख