Hanuman Chalisa

20 विकेट नहीं चटका पाना चिंता की बात : रत्नायके

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (23:14 IST)
नागपुर। श्रीलंका के गेंदबाजी कोच रूमेश रत्नायके ने आज चिंता जताई कि उनके गेंदबाज लगातार पांच टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के 20 विकेट नहीं चटका सके हैं।
 
रत्नायके ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘हम पहले टेस्ट में काफी करीब आ गए थे और तब लोगों ने कहा कि यह हरियाली पिच थी। हमने कोलकाता में 17 विकेट झटके। मैं यह कहने की कोशिश नहीं कर रहा हूं कि हमारे पस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं लेकिन हमें इस तरह से गेंदबाजी करनी होगी कि हमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम मिल सकें। यह चिंता की बात है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘अगर अभी के संदर्भ की बात करें तो हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मैं फिर भी अपने गेंदबाजों को प्रेरित करना चाहूंगा और कहूंगा कि वे प्रक्रिया में थोड़े धीमे हो गए हैं। हमें 20 विकेट चटकाने की जरूरत है, इसमें कोई दोराय नहीं है।’ यह पूछने पर कि क्या उनके प्रयास में कमी है तो उन्होंने कहा, ‘पूरे तंत्र को इसके बारे में विचार करना होगा।’
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख